पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक को दिया नोटिस

बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक को दिया नोटिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. राजकीय प्राथमिक विद्यालय मकना मरुआ की ढाणी सरनाऊ सांचौर के शिक्षक को बिना पूर्व सूचना के अवकाश पर रहने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोप पत्र दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अध्यापक रमेशचंद्र पालीवाल अपनी मर्जी से पूर्व सूचना व बिना अवकाश स्वीकृत करवाएं अवकाश पर चले गए। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान स्कूल में वह अनुपस्थित पाया गया तथा स्कूल भी बंद रहा। इसलिए रमेशचंद्र को राजस्थान सेवा नियम ८६ के उल्लंघन करने पर आरोप पत्र थमाते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।