पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घूस लेने वाली महिला जेईएन और हेल्पर निलंबित

घूस लेने वाली महिला जेईएन और हेल्पर निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर/सीकर. बिजली कनेक्शन का एस्टीमेट तैयार करने की एवज में 4 हजार रुपए की घूस लेने वाली सीकर सर्किल की एक महिला जेईएन ऋचा वर्मा और तकनीकी कर्मचारी को डिस्कॉम प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। दोनों को एसीबी ने 27 जनवरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। दोनों का मुख्यालय निलंबन काल के दौरान झुंझुनूं सर्किल रहेगा। बिजली उपभोक्ता महेश कुमार ने एसीबी में शिकायत की थी कि बिजली कनेक्शन का एस्टीमेट तैयार करने के लिए जेईएन ऋचा वर्मा तथा तकनीकी कर्मचारी बजरंग लाल पारीक ने 4 हजार रुपए मांगे थे।