पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनोग्राफी के नाम पर 400 रुपए लेकर फरार हुआ युवक

सोनोग्राफी के नाम पर 400 रुपए लेकर फरार हुआ युवक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर. एसके अस्पताल में अब मरीजों को ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। तीन दिन पहले एक युवक को नशीली चाय पिलाकर पैसे निकाल लिए गए थे कि बुधवार को सोनोग्राफी कराने आई बुजुर्ग महिला से जांच रिपोर्ट के नाम पर चार सौ रुपए लेकर एक युवक फरार हो गया।

मौल्यासी निवासी बिदामी देवी बुधवार को एसके अस्पताल में जांच के लिए पहुंची तो डॉक्टर ने उसे सोनोग्राफी कराने के लिए लिख दिया। अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब थी। ऐसे में पहले से वहीं आस-पास खड़े एक युवक ने जांच बाहर से कराने के नाम पर उससे चार सौ रुपए ले लिए। महिला को वहीं बैठाया और खुद चला गया। चार घंटे बाद भी नहीं लौटा तो महिला ने संबंधित डॉक्टर को इसकी जानकारी दी। महिला ने बताया कि युवक की उम्र 20 साल के करीब थी। वह जब अस्पताल आई तब से उसके पीछे चल रहा था।

उसे कर्मचारी मान सोनोग्राफी के लिए चार सौ रुपए और दवा लिखी पर्ची दोनों दे दी। उल्लेखनीय है कि करीब एक महीने पहले एक बुजुर्ग की जेब से 750 रुपए निकाल लिए गए थे। मोबाइल व मोटरसाइकिल चोरी होना यहां आम हो चुका है। मामले में अस्पताल चौकी इंचार्ज इशाक का कहना है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है। महिला से ठगी का मामला मेरे पास नहीं आया है।