पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुर्माना लगा तो कंपनी ने आधार कार्ड बनाना बंद कर दियाकंपनी के पास है स्थाई कैंप लगाकर आधार कार्ड

जुर्माना लगा तो कंपनी ने आधार कार्ड बनाना बंद कर दियाकंपनी के पास है स्थाई कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी अब केवल अस्थाई कैंप लगानी वाली कंपनियां ही कर रही रजिस्ट्रेशन गैस...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता.सीकर.
आधार कार्ड बनाने की रफ्तार धीमी होने के कारण सरकार ने 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया तो कंपनी ने कार्ड बनाने ही बंद कर दिए। जनता की मुश्किल यह है कि इसी कंपनी पर प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में स्थाई कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी है। फिलहाल करीब सात दिन से प्रदेश में विर्गो कंपनी ने 217 सेंटर बंद कर दिए हैं। इसमें सीकर जिले के सात सेंटर हैं। ये सेंटर तहसील, नगर पालिका, सूचना केंद्र, राजीव गांधी सेवा केंद्र और पंचायत समितियों सहित कई सरकारी भवनों में स्थाई तौर पर बनाए थे। अब केवल ग्रामीण इलाकों में लग रहे अस्थाई कैंपों में आधार कार्ड बनने काम हो रहा है। वहीं राज्य सरकार ने 60 दिन की कार्ययोजना में पांच लाख नए कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन का टारगेट रखा है। जबकि एक और कंपनी नंथरा ने पेनल्टी के बाद सेंटर बंद करने शुरू कर दिए हैं। सीकर की 27 लाख आबादी में मात्र 13 लाख 21 हजार 222 लोगों ने आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
॥कंपनी ने कई सेंटर बंद किए हैं। उन्हें कहा है कार्ड बनाने का काम चालू रखें। नहीं तो पैनल्टी लगती रहेगी। तय हुआ था कि शनिवार को भी सेंटर खोलने हैं, चाहे कोई आए या नहीं। कंपनी को एनरोलमेंट गारंटी तक दी हुई है।
सुरेश कुमार वर्मा, एडिशनल डायरेक्टर एफए ((यूआईडी)), डीओटी