- Hindi News
- इधर, बेटियों का अध्यक्ष से सवाल आयोग बेटों को सोच बदलने का पाठ क्यों नहीं पढ़ाता?मारू स्कूल और एसक
इधर, बेटियों का अध्यक्ष से सवाल-आयोग बेटों को सोच बदलने का पाठ क्यों नहीं पढ़ाता?मारू स्कूल और एसके कॉलेज में छात्राओं से मुखातिब हुई जैन
सीकर. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष लाड कुमारी जैन बुधवार को एसके कॉलेज व मारू स्कूल में सीकर की बेटियों से मुखातिब हुई। यह जानने के लिए कि दिल्ली गैंगरेप के बाद सिस्टम में बदलाव की क्या जरूरत है। इस पर सीकर की बेटियों ने ही उनसे कई सवाल पूछ लिए। कहा-बेटियों को सलीके और दायरे में रहने की नसीहत दी जाती है, लेकिन महिला आयोग बेटों की सोच बदलने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम कब करेगा? सीकर के स्कूल-कॉलेज की बेटियों की ये बेबाकी देखकर आयोग अध्यक्ष लाडकुमारी जैन बोलीं, आप तो राउडी लड़कियां हो और महिला आयोग की सदस्य बनने के काबिल। चर्चा के दौरान लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि कॉलेज से निकलने के बाद रास्ते में एक बाइक सवार ने रोका और कहा कि रिश्तेदार के यहां जाना है लेकिन घर नहीं जानता। क्या आप मुझे वहां तक छोड़ सकती है। बेटी ने सवाल किया है कि ऐसे मामलों पर वो क्या करे। आयोग अध्यक्ष लाड कुमारी जैन ने कहा कि बाइक के नंबर नोट करके या कैमरे से फोटो लेकर पुलिस तक पहुंचा दे।