- Hindi News
- हर्ष पर्वत को टूरिज्म प्वाइंट की तरह डवलप करें : मिश्रा
हर्ष पर्वत को टूरिज्म प्वाइंट की तरह डवलप करें : मिश्रा
सीकर. अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना आरएम मिश्रा ने कहा कि हर्ष पर्वत को ट्यूरिस्ट प्वांइट के रूप में इस तरह से तैयार करें जो लोगों को पसंद आए। उन्होंने यहां आने वाले लोगों के ठहरने, खाने-पीने और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंधन पर जोर दिया। वे बुधवार को वन विभाग की ओर से स्वीकृत प्रोजेक्ट का जायजा लेने सीकर आए। उन्होंने अधिकारियों से हर्ष पर्वत के डवलपमेंट के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट की जानकारी ली। उन्होंने पीपीपी मॉडल या सरकारी व्यवस्था के तहत रेस्टोरेंट व पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल बढ़वाने की हिदायत दी। नानी लेक के निरीक्षण पर उन्होंने कहा एसटीपी से शुद्ध होने वाले इस पानी से नानी लेक व स्मृति वन अच्छी तरह से डवलप हो सकेगा। मिश्रा ने देवीपुरा नर्सरी, स्मृति वन व जीणमाता वन क्षेत्र का जायजा लिया। इस मौके पर डीएफओ राजेंद्र हुड्डा, सीकर रेंजर प्रेमशंकर मीणा आदि मौजूद थे।
डवलपमेंट पर मार्च तक खर्च होंगे 27 लाख
हर्ष इको टूरिज्म डवलपमेंट के लिए तैयार किए गए एक करोड़ के प्रोजेक्ट में मार्च तक 27 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। बेंच लगाने, पार्किंग स्थल बढ़ाने, पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत आदि का काम होगाा। मिश्रा ने कहा कि हर्ष पर्वत पर आवागमन बढ़ाने के लिए सीकर व जयपुर में होने वाली वर्कशॉप का प्लान बनाकर भेजेंगे।