- Hindi News
- शादी समारोह में दूल्हे के पिता का गहनों से भरा बैग ले गए चोरशहर के जैन भवन में हुई वारदात, करीब दस ल
शादी समारोह में दूल्हे के पिता का गहनों से भरा बैग ले गए चोरशहर के जैन भवन में हुई वारदात, करीब दस लाख के गहने और 25 हजार रुपए थे बैग में
सीकर. शहर में बजाज रोड स्थित जैन भवन में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता का गहनों से भरा बैग पार कर लिया गया। बैग में करीब 10 लाख रुपए के गहने व 25 हजार रुपए नकद थे। रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस के मुताबिक किशनगढ़ अजमेर निवासी संतोष कुमार शर्मा के बेटे की बारात मंगलवार शाम सीकर आई थी। यहां जैन भवन में शादी समारोह चल रहा था। संतोष शर्मा के हाथ में छोटा बैग था जिसमें लाखों रुपए के गहने व नकदी रुपए रखे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वे बैग को पास ही कुर्सी पर रखकर रिश्तेदारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कोई बैग उठाकर चंपत हो गया। घटना पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एएसपी प्रकाश कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शादी समारोह के दौरान भी तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद शहर के कई मुख्य स्थानों पर आरोपी की तलाश की गई।
कैमरे के फुटेज से मिले अहम सुराग
शादी समारोह से बैग चोरी होने के मामले में पुलिस को कैमरे के फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के फोटोग्राफ चिन्हित कर लिए। फिलहाल उसकी पहचान करवाई जा रही है। इसके लिए एससीआरबी की मदद ली जाएगी।