पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर. शहर विधायक रतन जलधारी बुधवार को निरीक्षण के लिए एसके अस्पताल पहुंचे तो यहां अक्सर खराब होने वाली मशीनों को लेकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने पीएमओ डॉ एसके शर्मा से पूछा, पीएमओ साहब, सोनोग्राफी मशीन खराब है या बाहर वालों की दुकान चलाने के लिए जान बूझकर खराब कर दी जाती है। यह सुन पीएमओ निरुत्तर हो गए।
जलधारी ने ट्रोमा, मेल, फिमेल सहित अस्पताल के कई वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से पूछा कि डॉक्टर चेक करने के लिए आते हैं या नहीं? इस पर कई मरीजों ने डॉक्टर के आने की बात कही तो कइयों ने इसका उत्तर ना में दिया। कई वार्डों में कंपाउडर नहीं मिले तो उन्हें भी फोन कर बुलाया गया। इस पर जलधारी ने पीएमओ को व्यवस्थाएं सुधारने के
निर्देश दिए और कहा कि कहीं कमी है
तो प्रस्ताव बनाकर दें, उनको दुरूस्त कराया जाएगा। जलधारी ने ट्रोमा वार्ड में स्थापित ऑपरेशन थिएटर चालू करने, यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टर लगाने की बात कही। विधायक ने अस्पताल में निर्माण कार्य गति नहीं पकडऩे की वजह पूछी तो बताया गया, ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए रिमाइंडर दिया जा चुका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.