पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधरोपण में लापरवाही : सरपंच, उसका पति व पांच कर्मचारी दोषी

पौधरोपण में लापरवाही : सरपंच, उसका पति व पांच कर्मचारी दोषी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिपोर्ट में सामने आईं ये खामियां



नगर संवाददाता - सीकर

ग्राम पंचायत रोसावा की सरपंच कमला व उनके पति एवं वाटर शेड समिति सचिव रामप्रसाद जांगिड़ की कार्यप्रणाली को लेकर हुई शिकायत की लोकपाल वाईए खान ने जांच करा ली है।

गांव में हुए पौधारोपण में बरती गई लापरवाही एवं उदासीनता को लेकर इन दोनों के अलावा डब्ल्यूडीटी सदस्य प्रियंका, रणधीर सिंह, रफीक खान, संजीव कुमार व पंचायत समिति फतेहपुर के एईएन विक्रम सिंह को भी दोषी माना है।

साथ ही वाटर शैड समिति में सरपंच अध्यक्ष, उसके पति सचिव होने के साथ अन्य सदस्यों के चयन पर संदेह जाहिर किया है। लोकपाल ने कलेक्टर से सिफारिश की है कि सभी दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। वाटर शैड समिति के गठन को लेकर ग्राम सभा आयोजित कर नियमानुसार देखा जाए।