पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी कई इलाकों में बारिश

दूसरे दिन भी कई इलाकों में बारिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर. मौसम का मिजाज दूसरे दिन भी बदला रहा। जिले के कई इलाकों में दूसरे दिन भी बारिश का दौर बना रहा। दिनभर सूरज बादलों की ओट में रहा। इस बीच सुबह के समय 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। बुधवार को तड़के कोहरा छाया रहा। कोहरा साफ होते ही घने बादल छा गए। रामगढ़ शेखावाटी व श्रीमाधोपुर में सुबह बारिश के बाद दिनभर रिमझिम का दौर चलता रहा। इसके अलावा जिले के अजीतगढ़, नीमकाथाना, रींगस, पलसाना सहित कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बीच बही सर्द हवा में लोग ठिठुरते रहे। बचाव के लिए लोग दिनभर अलाव तापते रहे।