पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ अध्यक्ष के दस्तावेज गुम होने की जांच शुरू

छात्रसंघ अध्यक्ष के दस्तावेज गुम होने की जांच शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. एसके कॉलेज में छात्रसंघ नवदीपसिंह के सर्टिफिकेट गुम होने के मामले की जांच के लिए बुधवार को ज्वाइंट डायरेक्टर ((आरटीआई)) डा. देदाराम पहुंचे। उन्होंने संबंधित क्लर्क को पत्र लिखकर पूछा कि सर्टिफिकेट कॉलेज से कैसे गायब हो गए। क्लर्क ने जवाब दिया है कि जिस दरमियान दाखिले हुए उस दौरान वे प्रभारी नहीं थे। उन्हें इस सेल का प्रभार जनवरी में मिला। दस्तावेज गायब होने का मामला जब सामने आया था, उस दरमियान भी वे तीन दिन तक छुट्टी पर थे। उस दौरान जिनके पास चार्ज था, उनसे भी पूछा जाना चाहिए। ज्वाइंट डायरेक्टर ने क्लर्क के कमरे में भी दस्तावेजों की जांच की और कई व्याख्याताओं के बयान लिए। इस दौरान क्लर्क ने अपने बचाव में जांच अधिकारी को यहां तक कह दिया कि वे भगवान के मंदिर में चढऩे को तैयार है, उन्हें सर्टिफिकेट गायब होने की कोई जानकारी नहीं है। क्लर्क ने प्रिंसिपल को भी मंदिर में जाकर कसम खाने की बात कह दी। जांच अधिकारी का कहना है कि बयान ले लिए गए है। जयपुर में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दे दी जाएगी।