कांग्रेस विधायक दल के सचेतक बने डोटासरा
सीकर. लक्ष्मणगढ़ से लगातार दूसरी बार विधायक बने गोविंद सिंह डोटासरा को कांग्रेस विधायक दल का सेचतक बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके नाम को हरी झंडी दी है। डोटासरा के सेचतक बनने पर कांग्रेसी नेताओं ने खुशी जाहिर की है। डोटासरा ने पूर्व में तीन बार सांसद एवं केंद्र में राज्य मंत्री रहे सुभाष महरिया को विधानसभा चुनाव में हराया था और इसी का यह इनाम माना जा रहा है। डोटासरा यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहे और फिलहाल जिला कांग्रेस की कमान भी इनके हाथ में है। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी हैं। 2005 से 2008 तक वे लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के प्रधान भी रहे हैं। वे विधानसभा की ओबीसी कल्याण समिति, विशेषाधिकार समिति, आश्वासन समिति के अलावा जिले की कई समितियों के सदस्य रह चुके हैं। इधर, उन्हें सचेतक बनाने पर दांतारामगढ़ विधायक नारायण सिंह, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल व भंवरु खान, लक्ष्मणगढ़ प्रधान बद्रीनारायण थालोड़, दांतारामगढ़ प्रधान भंवरलाल आदि ने सोनिया गांधी का आभार भी जताया है।