पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों के बयान लेने गए बीसीएमओ तो प्रभारी ने पहले ही बुला ली पुलिस

ग्रामीणों के बयान लेने गए बीसीएमओ तो प्रभारी ने पहले ही बुला ली पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सीकर/नेछवा
गनेड़ी पीएचसी में सफाई के टेंडर को लेकर प्रभारी डॉक्टर एवं एकाउंटेंट के बीच उपजा विवाद थम नहीं रहा है। बुधवार को जांच के लिए बीसीएमओ डॉ.रतन मोदी पहुंचे तो वहां काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मामले को भांपते हुए प्रभारी डॉ नेहा शिवराण ने वहां पहले ही पुलिस को बुला लिया था। बीसीएमओ डॉ मोदी का कहना है कि लोगों ने शिकायत की थी कि डॉ शिवराण मुख्यालय पर नहीं रहती। समय पर अस्पताल नहीं आती है। इसकी जांच को लेकर ग्रामीणों के बयान लिए थे। इस मामले की पहले से ही जांच कर एडिशनल सीएमएचओ डॉ एलएस ओला का कहना है कि इस मामले में एकाउंटेंट नंदकिशोर को पहले ही एपीओ किया जा चुका है। गुरुवार को बयान के लिए डॉक्टर व एकाउंटेंट को कार्यालय में बुलाया है।
इधर, डॉ नेहा शिवराण का कहना है कि एकाउंटेंट को काम के लिए दो-तीन आदेश दिए थे, जो उसने नहीं माना। अस्पताल में पहले हंगामा होने पर बुधवार को उन्होंने पहले ही दो पुलिस कर्मी बुला लिए थे।