- Hindi News
- मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा एसडीएम को
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा एसडीएम को
सीकर. राजस्थान एनआरएचएम नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश रखी गई। नर्सेज के सामूहिक अवकाश से शहरी क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार में देरी हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो पाया। इससे पहले नर्सिंगकर्मियों ने नियमित नियुक्ति में देरी के विरोध में सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा। यहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से सुप्रीम कोर्ट से विशेष अनुमति याचिका वापस लेकर उच्च न्यायालय, जोधपुर वृहद पीठ के 15 फीसदी बोनस अंक दिए जाने के फैसले को आधार मानते हुए अस्थाई वरीयता के आधार पर पूर्व में ही दस्तावेज सत्यापन करवा चुके नर्सेज को नियमित नियुक्ति प्रदान करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि इस दौरान लोकेश, बीरबल, राकेश, रामदेव, मीनू, मनोज, राजपाल सहित कई नर्सिंग कर्मी मौजूद थे।