- Hindi News
- रोडवेज के दो कंडेक्टरों को नौकरी से हटाया
रोडवेज के दो कंडेक्टरों को नौकरी से हटाया
सीकर. रोडवेज सीकर आगार प्रबंधक ने दो रोडवेज कंडेक्टरों को नौकरी से हटा दिया है। दोनों पिछले साल कंडेक्टर के लिए चयनित हुए थे। मुख्य प्रबंध महावीर पारीक के अनुसार कंडेक्टर जगदीश प्रसाद व सुप्यार यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पारीक ने बताया कि दोनों ने नियुक्ति के बाद मात्र एक दिन ड्यूटी की थी। इसके बाद लगातार ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। दोनों दो वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर थे।