- Hindi News
- सरकार बदलते ही जिले की 37 सड़कों पर लगा ब्रेक
सरकार बदलते ही जिले की 37 सड़कों पर लगा ब्रेक
नगर संवाददाता. सीकर.
कांग्रेस सरकार की ओर से आखिरी वक्त में विशेष प्राथमिकता रोड का नाम देकर जिन सड़कों के टेंडर तक करा दिए थे, भाजपा सरकार ने उन पर ब्रेक लगा दिया है। राज्य में 600 सड़कों के लिए 450 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई थी। टेंडर के बाद 120 करोड़ की सड़कों पर तो काम शुरू हो गया लेकिन बाकी 330 करोड़ रुपए रोक दिए गए हैं। मंत्रिमंडलीय सब कमेटी पहले समीक्षा करेगी, यदि इसमें सब ठीक मिला तो ही आगे प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। सीकर जिले में भी 38 सड़कों के लिए 30 करोड़ 27 लाख रुपए के टेंडर हुए थे लेकिन नीमकाथाना में पारा भीतर से मंदिर थानाजी रोड तक एक सड़क का काम शुरू हो पाया है। सरकार बदली तो बाकी के लिए वर्क ऑर्डर नहीं हुआ। एसई जीसी पंवार का कहना है कि फिलहाल उच्चाधिकारियों के आदेशों का इंतजार है।
॥फिलहाल काम शुरू नहीं किया जाएगा। सरकार पहले समीक्षा करेगी। इसके बाद ही कोई फैसला होगा। पिछली सरकार ने 450 करोड़ रुपए की 600 सड़कें प्रस्तावित की थी।
जीएल राव, चीफ इंजीनियर ((रोड)), पीडब्ल्यूडी