- Hindi News
- युवाओं ने कहा बेरोजगारों से किए वादे निभाए सरकार
युवाओं ने कहा-बेरोजगारों से किए वादे निभाए सरकार
सीकर. वॉलीबाल, एथलेटिक्स, फुटबॉल व हैंडबाल के प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग खेल विशेषज्ञों से पाठयक्रम तैयार कराएगा। प्राध्यापक ((स्कूल शिक्षा)) प्रतियोगी परीक्षा 2013 के तहत इन पदों के लिए भी परीक्षा का आयोजन होना है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। राज्य में गहलोत सरकार द्वारा फस्र्ट ग्रेड स्कूल लेक्चरर के विभिन्न पदों पर भर्ती के साथ ही प्रशिक्षक वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल व हैंडबॉल के एक-एक पदों के लिए भी अभ्यर्थना जारी कर गई थी। गत सितंबर में आयोग को यह अभ्यर्थना मिली और अक्टूबर अंत तक इन पदों के लिए भी ऑन लाइन आवेदन भरवाए गए। अब आयोग इन पदों के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए पाठयक्रम तैयारी की कवायद में जुटा है। खेल से जुड़े अहम पदों को देखते हुए आयोग प्रबंधन का फोकस खेल के अहम तकनीकी बिंदुओं का पाठ्यक्रम में समावेश कराना है।