- Hindi News
- ‘एक फरवरी से कलेक्ट्रेट पर लगाएंगे क्लास’अटकी भर्तियों व रिजल्ट को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन
‘एक फरवरी से कलेक्ट्रेट पर लगाएंगे क्लास’अटकी भर्तियों व रिजल्ट को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन
नगर संवाददाता. सीकर.
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार व तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनंकी मांगे नहीं मानी तो एक फरवरी से कलेक्ट्रेट पर ही तंबू लगाकर
क्लास लेंगे।
समिति ने कहा कि यह क्लासें अनिश्चितकाल के लिए लगाई जाएगी। दोपहर करीब 11.30 बजे युवा नवलगढ़ रोड से रैली के जरिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर युवाओं ने पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। यहां सभा कर तय किया गया कि सरकार यदि बेरोजगार युवाओं के साथ किए गए वादों को नहीं निभाती है तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को परिणाम भुगतना होगा। इसके मुख्यमंत्री के नाम एडीएम कुंज मोहन शर्मा को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान युवाओं का आक्रोश बढ़ गया और सरकार का पुतला फूंक दिया गया। प्रदर्शन में महेंद्रसिंह जाट, ऋषिकेश ओला, संयोग भावरियां व संजय सहारण आदि मौजूद थे।