पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौ तस्करी व चोरियों को लेकर बैठक

गौ तस्करी व चोरियों को लेकर बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. विहिप कार्यालय में गुरुवार को गौ तस्करी व मंदिरों में हो रही चोरियों के खिलाफ बजरंगदल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रांत सह संयोजक रतनलाल सैनी ने बताया कि बैठक में गौ तस्करी रोकने पर चर्चा हुई। गायों को ट्रकों में भरकर जिले से बाहर ले जाया जा रहा है। उसके बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गौतस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे रोकने वाले पर हमला करते हैं। मंदिरों में हो रही चोरियों पर भी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। इनके खिलाफ में 28 जनवरी को विहिप कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
वारदातों के खुलासे की मांग : अपना शहर विकास मंच की ओर से गुरुवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अफसोस जताते हुए वारदातों के खुलासे की मांग की। अध्यक्ष गौरव दीक्षित ने बताया कि महेश दीक्षित व एडवोकेट माहिच हत्याकांड का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। शरह में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं बार-बार हो रही है। ज्ञापन से पहले कार्यकर्ता शीतला चौक से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सुरेश पारीक, डॉक्टर अश्विनी, एडवोकेट बजरंगलाल शर्मा आदि मौजूद थे।