पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को मतदाता जागरूकता रैलियों व मानव शृंखला में नहीं करेंगे शामिल

बच्चों को मतदाता जागरूकता रैलियों व मानव शृंखला में नहीं करेंगे शामिल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. सीकर.
चुनावों में मतदाता जागरूक के लिए अब 18 साल से छोटे बच्चों को न तो रैलियों शामिल किया जा सकेगा और न ही मानव श्रृंखला सहित किसी भी कार्यक्रम में उनकी भागीदारी रहेगी। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इस पर रोक लगा दी है। क्योंकि इस पर राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आपत्ति दर्ज कराई थी। चुनावों में सर्दी हो या गर्मी, बच्चों को ही
रैलियों में ले जाकर शहरों व गांवों में घुमाया जाता है। वे घंटों अधिकारियों का इंतजार करते रहते हैं। घर-घर भी भेज दिया जाता है। विधानसभा चुनाव में भी ऐसा हुआ तो कई संस्थाओं ने इसकी शिकायत राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की। आयोग ने इलेक्शन कमीशन के समक्ष आपत्ति दर्ज करते हुए लिखा था छोटे बच्चों से यह नहीं कराया जा सकता। यह उनके अधिकारों के खिलाफ है। उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।
॥बच्चों के अधिकारों को लेकर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को लिखा था। इस पर संज्ञान लिया गया। अब बच्चों को जागरूकता रैली आदि में कहीं नहीं ले जाया जा सकता।
सुदीप गोयल, राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग