- Hindi News
- योजना नगर के फ्लैट्स पर नट बस्ती के लोगों ने जताई दावेदारी
योजना नगर के फ्लैट्स पर नट बस्ती के लोगों ने जताई दावेदारी
सीकर. जलदाय विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए लोगों को योजना नगर में बने फ्लैट आवंटन की कवायद पर नट बस्ती के लोगों ने पहले अपनी दावेदारी जताई है। नट बस्ती के लोगों का कहना है कि योजना नगर में उनके लिए फ्लैट्स बनाए गए थे। जो प्राथमिकता के साथ उन्हीं को दिए जाएं।
नगर परिषद की ओर से 10 साल पहले नट बस्ती, कच्ची बस्ती व बंजारों को आवास कब्जा मुहैया करवाने के लिए योजना बनाई गई थी। इसके लिए योजना नगर में 556 फ्लैट्स का प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इनमें से 256 फ्लैट्स तैयार कर दिए गए। लेकिन बाद में वन विभाग और परिषद में भू्मि विवाद के चलते लेकिन शेष फ्लैट्स नहीं बनाए गए। 256 में से 144 फ्लैट्स लोगों को अलॉट कर दिए गए। इसके साथ ही नगर परिषद बोर्ड बैठक में माधव स्कूल के खेल मैदान को खाली करवाने के लिए यहां बसे नट बस्ती के लोगों को प्राथमिकता के साथ योजना नगर में फ्लैट उपलब्ध करवाना तय किया गया। नगर परिषद में नट बस्ती के 100 से ज्यादा लोगों के आवेदन आज भी लंबित है। इधर, प्रशासन कच्ची बस्ती के लोगों को पुनस्र्थापना के तहत ये फ्लैट्स देने पर सहमति दे चुका है। नट बस्ती को प्राथमिकता देने के चलते कच्ची बस्ती के लोगों को फ्लैट्स देने में परिषद के सामने मुश्किल हो सकती है।