सात एएसआई समेत 31 के तबादले
सीकर. जिले में गुरुवार को सात एएसआई व 12 हैडकांस्टेबल समेत 31 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए। एएसआई टोडाराम को खंडेला से डाबला चौकी, भंवरसिंह को खंडेला से सीकर, रामपाल को कल्याण सर्किल चौकी से खंडेला, बजरंगलाल को डाबला चौकी से खंडेला, रणजीतसिंह को दांतारामगढ़ से रानीसती चौकी, सुखदेवा राम को रानीसती चौकी से दांतारामगढ़ व ताजमोहम्मद को रामगढ़ सेठान से कोतवाली फतेहपुर लगाया है। हैडकांस्टेबल बलबीर सिंह को अजीतगढ़, रामेश्चर को गौरियां चौकी, धूंकल सिंह को खंडेला, जोगेंद्र सिंह को खंडेला, रामावतार को सीओ ऑफिस रींगस, हनुमान सिंह को लक्ष्मणगढ़, शब्बीर अली को फतेहपुर कोतवाली, भवानीशंकर को फतेहपुर कोतवाली, शिवराज सिंह को हर्ष चौकी व बीरबल सिंह को सदर थाने में लगाया है। इसके अलावा 12 कांस्टेबल के भी तबादले किए गए हैं।