पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर. सेना भर्ती मुख्यालय की ओर से 24 नवंबर को जयपुर में आयोजित क्लर्क सेना भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। क्लर्क परीक्षा में जिले का रिजल्ट मात्र 18.42 फीसदी रहा है। परीक्षा में 190 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें मात्र 35 अभ्यर्थी ही क्लर्क की परीक्षा पास कर पाए हैं। भर्ती निदेशक कर्नल संदीप कपूर ने बताया कि अभ्यर्थियों का रिजल्ट भर्ती मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।
अभ्यर्थी 25 व 27 जनवरी को भर्ती मुख्यालय आकर रिजल्ट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। कर्नल कपूर ने बताया कि पास हुए अभ्यर्थियों को मार्च में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले इन्हें ट्रेनिंग से संबंधित जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि 20 से 29 सितंबर के बीच जिला स्टेडियम में आयोजित हुई सेना भर्ती रैली में जिले के कुल 30820 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 3915 युवा दौड़ में सफल हो पाए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.