पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन बाद खिली धूप

दो दिन बाद खिली धूप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. दो दिन घने बादलों की आवाजाही और बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ होने से अच्छी धूप खिली। हालांकि तड़के घना कोहरा छाया रहा। वहीं देर सुबह तक ओस गिरती रही। दो रोज से घने बादलों की आवाजाही व बारिश के दौर के चलते कड़ाके की ठंड बनी हुई थी। गुरुवार को सुबह कोहरा छाया रहा। इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई। लेकिन दोपहर में मौसम साफ हो गया। इससे अच्छी धूप खिली। धूप खिलने से लोगों को सर्दी में राहत मिली। चूरू मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम तापमान 12.8 तथा फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर अधिकतम तापमान 21.8 व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।