पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पासपोर्ट : वेरिफिकेशन रिपोर्ट नहीं आने पर कम्प्यूटर भेजेगा रिमाइंडर

पासपोर्ट : वेरिफिकेशन रिपोर्ट नहीं आने पर कम्प्यूटर भेजेगा रिमाइंडर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. सीकर
पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट सात दिन में नहीं आने पर कंप्यूटर ऑटोमेटिक रिमाइंडर भेजेगा। अभी पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन के बाद ऑटोमेटिक पुलिस वेरिफिकेशन के लिए कमिश्नर ऑफिस को पत्र चला जाता है लेकिन रिमाइंडर व्यवस्था नहीं होने के समय पर पुलिस रिपोर्ट नहीं मिल पाती।
नए पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने सॉफ्टेवयर डाउनलोड करने के लिए टीसीएस अफसरों को निर्देश दिए हैं। जैफ ने पासपोर्ट सेवा केंद्र में टीसीएस अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे दो दिन में सुझाव भी मांगे है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों की जानकारी जयपुर भेजी जाए। जैफ ने पासपोर्ट जारी करते समय ऐसे लोगों के दस्तावेज की विशेष जांच के निर्देश दिए जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि कई बार आवेदन अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी नहीं देता है। उन्होंने टीसीएस अधिकारियों को सिस्टम को पारदर्शी बनाने के निर्देश देते हुए कहा है कि कोई भी शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जैफ ने लोगों से भी कहा है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे सीधे जयपुर में उन्हें बता सकते हैं। अधिकारियों को एक महीने में पेंडेंसी शून्य करने और शिकायतों का निपटारा करने को कहा। वर्तमान में 2500 से अधिक आवेदकों की पेंडेंसी है।