पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, मंजूरी के 24 महीने बाद बनी सड़क डेढ़ महीने में उखड़ी

इधर, मंजूरी के 24 महीने बाद बनी सड़क डेढ़ महीने में उखड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर. मंजूरी के 24 महीने बाद तैयार हुई शहर की फतेहपुर रोड की निर्माण के डेढ़ महीने में परतें उधडऩे लगी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी भी सड़क पर डिवाइडर का काम तो पूरा ही नहीं हुआ है। इस सड़क को बनवाने के लिए इलाके के लोगों ने जाम लगाए और टायर फूंके थे। टूटी सड़क पर धूल उडऩे से कई लोग दमा रोगी बन गए थे।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी सड़क टूटने के मामले में ठेकेदार को क्लीन चिट देते हुए नगरपरिषद पर आरोप जड़ रहे हैं।शहर में नवलगढ़ रोड के अलावा जिले में भी कई सड़कों के ऐसे ही हाल हैं। लेकिन, यह जांचने की कोशिश नहीं हो रही है कि मेटेरियल की क्वालिटी कैसी है। या किसी और वजह से सड़क उखड़ गई।