पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्माणा बगीची स्थित मंदिर से तीन सौ ग्राम वजनी अष्टधातु की मूर्ति व छत्र चोरी

धर्माणा बगीची स्थित मंदिर से तीन सौ ग्राम वजनी अष्टधातु की मूर्ति व छत्र चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर. रामलीला मैदान (धर्माणा बगीची) के पास शेखावत कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर से चोर बुधवार की रात एक तीन सौ ग्राम की अष्टधातु की मूर्ति सहित एक चांदी का छत्र व मुकुट चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह चला। जब महिलाएं मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची तो मंदिर का गेट पहले से ही खुला हुआ मिला। मंदिर के पुजारी रामवतार व्यास ने बताया कि मंदिर के गेट के ताले तोड़कर चोर श्रीकृष्ण भगवान की अष्टधातु की मूर्ति ले गए। मंदिर से एक सवा सौ ग्राम का चांदी का छत्र व एक मुकुट भी चोरी हुआ है।

हालांकि चोरी की घटना से शहर कोतवाल इंकार कर रहे हैं। जबकि सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल भी की गई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी इसी इलाके में स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर के ताले तोड़कर चोर चांदी का छत्र चुरा ले गए थे। इसका खुलासा होता कि चोरों ने अगले ही दिन इसी इलाके में फिर चोरी की वारदात कर डाली।पुजारी रामवतार ने बताया कि मंदिर में पीतल के ताले लगे हुए थे। तालों को तोड़कर चोर उन्हें भी अपने साथ ही ले गए।