पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम पर चर्चा

बैठक में धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम पर चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़. विश्व हिंदू परिषद की बैठक गुरुवार को बिदावतजी के मंदिर में हुई। बैठक में धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। परिषद के प्रचार मंत्री रविकांत पारीक ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा के तीन फरवरी को सीकर में होने वाले धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम को लेकर लक्ष्मणगढ़ खंड से एक लाख रुपए एकत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला संघ चालक राजकुमार खीरवेवाला, विभाग संगठन मंत्री अनिल कुमार, खंड अध्यक्ष रतनसिंह बगड़ी, सूर्यप्रकाश भाईजी, भाजपा शहर अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, ओमप्रकाश पटवा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष सुरोलिया, बजरंग दल के सुभाष सुरेका सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।