स्कूलों में चार मार्च तक होगा निरीक्षण
सीकर. शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए चल रहा स्कूल निरीक्षण अभियान चार मार्च तक जारी रहेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विकास एस भाले ने इस संबंध में निर्देश जारी कर समस्त डीडी और डीईओ माध्यमिक को निरीक्षण जारी रखने के लिए पाबंद किया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को गृहकार्य उत्तर पुस्तिकाएं समस्त कक्षाओं आदि का अवलोकन करना होगा। प्रतिदिन निरीक्षण की गई कक्षाओं का अभिलेख तैयार करने, संबंधित डीईओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष को वांछित सूचना देनी होगी।