पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राथमिक स्कूलों में एक माह से छुट्टियां, शिविरा पंचांग में संशोधन की मांग

प्राथमिक स्कूलों में एक माह से छुट्टियां, शिविरा पंचांग में संशोधन की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. शिक्षा विभाग का शिविरा पंचांग अब प्रदेश की जलवायु परिवर्तन के अनुरूप नहीं रहा। जनवरी में पड़ रही कड़ाके की सर्दी और कोहरे के कारण राज्य में अनेक स्थानों पर स्कूलों में छुट्टियां करनी पड़ रही हैं। 25 दिसंबर को शीतकालीन अवकाश घोषित किए गए थे। जिसके बाद से छुट्टियां होती रही। करीब एक महीने से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की क्लासें नहीं लग पाई हैं। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। जिलाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां कई सालों से 25 से 31 दिसंबर तक की जाती हैं। एक जनवरी से स्कूल खुल जाते हैं लेकिन इस बार कड़ाके की ठंड को देखते हुए छुट्टियां बढ़ानी पड़ी। लगातार छुट्टियों से पढ़ाई भी खराब हो रही है। इसका असर गणतंत्र दिवस पर भी पडऩे की संभावना है। शिक्षक संगठनों ने शिक्षा निदेशक के नाम भी ज्ञापन भेजकर शिविरा पंचांग में परिवर्तन की मांग की है। अभिभावकों और शिक्षकों का मानना है कि विभाग को स्कूलों के टाइम टेबल पर फिर से मंथन करना होगा। ताकि बच्चों की पढ़ाई खराब न हो। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विकास भाले ने बताया कि शिविरा पंचांग जलवायु परिवर्तन के अनुसार होना चाहिए। इस पर मंथन किया जाएगा।
पशुचिकित्सा शिविर स्थगित: सीकर. पशुपालन विभाग की ओर से 25 जनवरी को जिलेभर में एक साथ आयोजन किए जाने वाले पशुचिकित्सा शिविरों को स्थगित कर दिया गया है। संयुक्त निदेशक डा. जीएल ने बताया कि जिले में 25 जनवरी को एक ही दिन 360 स्थानों पर पशुचिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने थे। मौसम की वजह से यह निर्णय किया है।