पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर. परिवहन विभाग के दस्ते ने शुक्रवार को एक ट्रक को ओवरलोड की आशंका पर रोका तो उसमें 27 बछड़े भरे हुए मिले। ये गौवंश जोधपुर से टपूकड़ा अलवर ले जाया जा रहा था। पुलिस यह तहकीकात कर रही है कि आखिर किस मकसद से बछड़े वहां ले जाए जा रहे थे। पूरे मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर किया है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर परिवहन विभाग के दस्ते ने बीकानेर बाइपास पर पालवास रोड के पास एक ट्रक को रुकवाया था। ट्रक में 27 बछड़े मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक में सवार फिरोजपुर हरियाणा के भगोल गांव निवासी अरशद पुत्र इशा मेव, टपूकड़ा अलवर के उभारा गांव निवासी मुरली पुत्र इलियास मेव व हरियाणा के नूह जिले के बाही गांव निवासी शब्बीर पुत्र शहीद मेव को गिरफ्तार कर लिया।
तस्करों को मुर्गा बनाया: मौके पर पहुंचे संगठन पदाधिकारियों ने गो तस्करों का विरोध किया। इसके बाद दो गौतस्करों को मुर्गा बना दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.