पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर. मारपीट के मामले में शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन देने आए सवाईपुरा गांव के लोगों ने जिला प्रमुख रीटा सिंह को घेर लिया। कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रमुख की गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए। इसके बाद जिला प्रमुख गाड़ी से उतरी और पुलिस अधिकारियों से बातचित कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। इसके बाद एसपी को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें उल्लेख किया गया है कि रायपुरा स्थित भूखंड पर कब्जे के प्रयास के दौरान मारपीट हुई थी। जिसमें राणोली पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है। सवाईपुरा निवासी रणवीर कुमार ने बताया कि प्रकरण में उसके भाई भंवरलाल को बेवजह गिरफ्तार किया गया है। जबकि मारपीट में शामिल विपक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ज्ञापन के दौरान जयंत निठारवाल, महेंद्र ढाका, धर्मेंद्र गिठाला, महावीर ओला आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.