पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायतों व पंचायत समिति का होगा पुर्नसीमांकन

ग्राम पंचायतों व पंचायत समिति का होगा पुर्नसीमांकन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों व पंचायत समितियों का पुनर्सीमांकन किया जाएगा। सरकार इस पर विचार कर रही है। पंचायतों के चुनाव जनवरी 2015 में होने प्रस्तावित है। इससे पहले पुनर्सीमांकन की कवायद शुरू हो जाएगी। जिले में 329 ग्राम पंचायतें हैं। विधानसभा में लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंदसिंह डोटासरा की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार की तरफ से यह जवाब दिया गया है।
असल में, कई पंचायतों से पुनर्सीमांकन की मांग राजनीतिक स्तर पर उठती रही है। चूंकि अब सरकार भी बदल गई है, इसलिए पंचायतों के चुनाव में अपने लोगों को फायदा पहुंचाने की राजनीति में इस पुनर्सीमांकन के जरिए होगी। शेष पेज : २२