कल 53 को करेंगे सम्मानित
नगरसंवाददाता - सीकर
गणतंत्र दिवस पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले 53 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय कार्य के लिए एसडीएम सीकर अनिल महला, फतेहपुर एसडीएम भागीरथसिंह मीणा, पप्पू यादव व लक्ष्मणराम, पेयजल व्यवस्था के लिए पीएचईडी अधीक्षण अभियंता डॉ. अनुराग प्रसाद, जिला उपभोक्ता जागरण समिति की तृप्ति त्रिपाठी, वरिष्ठ अध्यापक सुरेश चंद्र सैनी, दानदाता जनबा सय्यद मोहम्मद शबीर, वरिष्ठ अध्यापक स्नेहलता पारीक, शिक्षक महेंद्र सैनी, व्यापार महासंघ अध्यक्ष कुंदनमल गोयल, रुघजी चौधरी, ग्रेड लिपिक महमूद अली व बनवारीलाल, बीएलओ अब्दुल मजीद खां, कनिष्ठ लिपिक भवानीशंकर गुर्जर, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एमएम बल्डोदिया व परामर्थ सेवा समिति को सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह लावारिस पर्व लौटाकर ईमानदारी का परिचय देने वाले कोटड़ी लुहारवास के रामगोपाल भार्गव को भी पुरस्कार दिया जाएगा। जगत गुरु रामनंद आचार्य राजस्थान संस्कृत विवि परीक्षा 2012 की योग्यता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए छात्रा सावित्री नेहरा और एमबीबीएस 2013 में एक ही मेडिकल कॉलेज एसएमएस में चयन होने के लिए रिया फेनिन व रजत कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।
खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए इन्हें सम्मान : खेल में मैडल हासिल करने के लिए हरलालसिंह, साबरमल बावरिया, मो. अजीज, छात्र हंसराज, छात्रा शर्मिला, छात्रा मोनिका, हिमांशु नेहरा, छात्रा मिताली चौधरी, छात्रा पूजा महला, छात्रा आरती महला, छात्र हरिसिंह बगडिय़ा, छात्र चेतन चौधरी, छात्र अमित लामिया, छात्रा हिमाशी कुमावत,
छात्रा रिंकू सोनी, छात्रा रुचिका चौधरी, छात्रा यशिका कुमावत, छात्रा अतिका शर्मा,
छात्रा अल्तमश पठान, हिमांशु खंगारोत, चंद्रभान यादव, हरलालसिंह, अब्बास अली, कृष्ण सिंह व सुनिल कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
इन भामाशाहों को सम्मान : भामाशाह लिखमारा, कैलाशचंद्र, जगदीशप्रसाद, अशोक केडिया व डा. सुमित्रा सिंह को सम्मानित किया जाएगा।