पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर. शहर के बद्री विहार स्थित जिस ट्रांसपोर्ट में सात दिन पहले चोरी की वारदात हुई थी गुरुवार रात उसमें फिर से सेंध लगा दी गई। रवि डोलिया का बद्री विहार के पीछे जयपुर बीकानेर ट्रांसपोर्टस के नाम से ऑफिस है। गुरुवार रात पीछे के नोहरे में घुसे चोर यहां से पंखे, कूलर की मोटरें व जूतों के कार्टन चोरी कर ले गए। मोमबत्ती के कार्टन भारी होने के कारण उन्हें वापस दीवार के पास डाल गए। इसी ट्रांसपोर्ट की दीवार तोड़कर सात दिन पहले काफी सामान चोरी कर लिया गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.