पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठकें हुई, आदेश निकाले लेकिन माने किसी ने नहीं22 लाख से भरा एटीएम उठा ले जाने का मामला : सुरक्षा को

बैठकें हुई, आदेश निकाले लेकिन माने किसी ने नहीं22 लाख से भरा एटीएम उठा ले जाने का मामला : सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं बैंक प्रबंधन और पुलिस, न सुरक्षा गार्ड लगाए और न सायरन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता.सीकर.
जिले में एटीएम उठा कर ले जाने का यह पहला मामला है। लेकिन, एटीएम तोडऩे के प्रयास कई बार हो चुके हैं। एटीएम टूट नहीं पाए इसलिए पहले कभी पैसे पार नहीं हुए। बैंकों के ताले भी कई बार टूट चुके हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर कई बार बैठक हुए। पुलिस व प्रशासन ने आदेश भी निकाले, लेकिन उनके आदेशों को माना किसी ने नहीं। गार्ड और सीसीटीवी लगाना तो दूर अब तो एटीएम को भी इस प्रकार रख दिया गया कि आसानी से उठाया जा सके। पहले के मामलों में एटीएम सही ढंग से फिट किए हुए थे तो पैसे बच गए थे।
कोहरे ने उलझाए सीसीटीवी के सुराग: एटीएम चोरों के सुराग के लिए पुलिस शहर में कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। मुख्य रोड पर कई दुकानों व होटलों के बाहर सीसीटीवी लगाए गए हैं। हालांकि कई जगह से गाड़ी के अहम सुराग मिल रहे हैं लेकिन कोहरे के कारण साफ नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब एक्सपर्ट की मदद ले रही है।
॥एटीएम चोरों की तलाश के लिए टीमें रवाना की हैं। वारदात का जल्द ही खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के फिर से बैठक बुलाई जाएगी।
हैदर अली जैदी, एसपी



4. पीछे लगे एंगल और नीचे के पेच हटाए और एटीएम ले गए

2. फिर पास बने केबिन का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे

३. सीसीटीवी की आशंका को लेकर एसी की जाली तोड़ी

1. सबसे पहले एटीएम लाइट की केबल काटी

जिम्मेदार नागरिक ने फर्ज निभाया, लेकिन जिन्हें निभाना था उन्होंने नहीं

एटीएम के पास ही दुकान चलाने वाली विकलांग सुनीता भामू ने बताया कि शुक्रवार शाम को एटीएम के बाहर व अंदर लाइट नहीं थी। केवल यूपीएस से ही एक छोटी लाइट जल रही थी। उन्होंने जिम्मेदारी निभाते हुए रात करीब आठ बजे कंपनी के अनिल नाम के एक व्यक्ति को भी सूचना दी थी। इस पर जवाब मिला कि थोड़ी देर में दिखवाते हैं लेकिन हुआ कुछ नहीं।

दो बजे वापस घूमी थी गाड़ी

एटीएम के पीछे मकान का काम चल रहा है। वहां मजदूरी करने वाले बूंदी निवासी मुकेश ने बताया कि रात करीब दो बजे एक गाड़ी प्लॉट के अंदर से घूम कर शहर की तरफ गई थी। उसने अपने सीमेंट के कट्टे संभाले और वापस सो गया। पुलिस उसी गाड़ी से वारदात होना मान रही है।



पुलिस जांच में सामने आ रही है यह कहानी



धोद रोड स्थित एसबीआई का एटीएम। संभावना है कि रात करीब दो बजे गाड़ी लेकर चोर यहां पर पहुंचे। चोरों की संख्या चार हो सकती है। इन्होंने आते ही एटीएम की लाइट की केबिल को काट दिया। इसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए। एटीएम पीछे की तरफ एक छोटा केबिन बनाकर रखा गया था। इन्होंने केबिन का दरवाजा तोड़ा और पीछे की तरफ चले गए। वहां से सबसे पहले एटीएम के तार हटाए। ऊपर लगी एसी की जाली को भी नीचे गिरा दिया। तार हटने बाद एटीएम में सभी तरह की बिजली सप्लाई बंद हो गई। पीछे की तरफ लगे एक एल्युमिनियम के एंगल और नीचे के पेच हटाए और करीब दो क्विंटल वजनी एटीएम को खिसकाकर केबिन से बाहर निकाल लिया। बाहर का चबूतरा इतना ऊंचा है कि उसके पास आसानी से गाड़ी लग जाए और दरवाजा उसके बराबर तक आए। वहां से एटीएम को गाड़ी में डालने और ले जाने की आशंका है।

((जैसा कि पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया है))