पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेखावाटी में छाया कोहरा, रात का पारा 6 डिग्री गिरा

शेखावाटी में छाया कोहरा, रात का पारा 6 डिग्री गिरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर. शेखावाटी इलाके में लगातार तीसरे दिन भी कोहरा छाए रहने से मौसम का मिजाज बदल गया। इलाके में नमी बढऩे से रात के तापमान में चार से छह डिग्री तक की गिरावट आई। वहीं दिन का तापमान भी दो डिग्री तक कम रहा। पारे में आई गिरावट व ठंडी हवाओं का दबाव बढऩे से सुबह-शाम सर्दी का असर तेज रहा। वहीं कोहरा छाया रहने से सुबह दस बजे तक कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था बाधित रही।

हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। चूरू मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रात के तापमान में चार डिग्री से ज्यादा व फतेहपुर में रात के तापमान में छह डिग्री से अधिक की गिरावट रही। चूरू में शनिवार को अधिकतम तापमान 18.2 व न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री व फतेहपुर में अधिकतम तापमान 17.2 व न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।