- Hindi News
- ‘मैने हैंड ब्रेक खींच दिया था इसलिए पलटी थी व्यापारी की गाड़ी’डकैत की साथी महिला को नेछवा लेकर आई
‘मैने हैंड ब्रेक खींच दिया था इसलिए पलटी थी व्यापारी की गाड़ी’डकैत की साथी महिला को नेछवा लेकर आई पुलिस, पूछताछ में पुलिस का नहीं कर रही है सहयोग, कहा शिवदत्त के अलावा किसी को नहीं जानती
सीकर. धौलपुर के डकैत शिवदत्त की साथी महिला को शनिवार को पुलिस नेछवा लेकर आई। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूला है कि वह सुजानगढ़ के व्यापारी बद्रीनारायण मोदी की गाड़ी में थे। ये लोग उसके अपहरण की योजना बनाकर आए थे। पीछे की गाड़ी में शिवदत्त उनका पीछा कर रहा था। सुनसान जगह में उसने बद्रीनारायण के ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा। जब ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी तो उसने पीछे से हैंड ब्रेक खींच दिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। पीछे चल रही शिवदत्त की सफारी भी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से भिड़ गई। जिससे शिवदत्त मारा गया। शिवदत्त की साथी महिला अनुराग उर्फ अनुराधा पुलिस का पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रही है। उसने पुलिस के सामने आनंदपाल व शिवदत्त से मुलाकात की बात कबूली लेकिन बाकी किसी के बारे में कुछ नहीं बताया। शिवदत्त के साथ और कौन लोग थे व उसे वहां से कौन लेकर गया इस संबंध में जानकारी नहीं दे रही है। एसपी हैदर अली जैदी व डीएसपी सुमित कुमार ने भी नेछवा पहुंच कर उससे पूछताछ की।