गहलोत जयंती आज
सीकर. नवलगढ़ रोड स्थित ओम टॉवर स्थित विजन प्लस कोचिंग संस्थान में 26 जनवरी को शाम छह बजे जादू कमल बाबू लक्ष्मणसिंह गहलोत की स्मृति में गहलोत जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन शेखावाटी मैजिक सर्किल सीकर की ओर से किया जा रहा है। प्रवक्ता अमर चंद फुलवारिया ने बताया कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीजल शैड सीकर बृजमोहन मीणा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।