पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राठौड़ के दौरे की सूचना पर अलर्ट रहे कर्मचारी

राठौड़ के दौरे की सूचना पर अलर्ट रहे कर्मचारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ के दौरे की सूचना पर शनिवार को जिलेभर में स्वास्थ्य महकमे के कर्मचारी व अधिकारी अलर्ट रहे। शहर के एसके अस्पताल सहित जिले में स्थित पीएचसी व सीएचसी पर स्टाफ के लोग मौजूद रहे। ज्यादातर डॉक्टर व स्टाफ कर्मी यूनिफार्म में नजर आए। वहीं व्यवस्थाओं में भी सुधार दिखा। कर्मचारी एक दूसरे से बार-बार जरिए मोबाइल मंत्री की लोकेशन पूछते रहे। आखिरकार शाम सात बजे बाद मंत्री के नहीं आने की सूचना पाकर महकमे से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली।