विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
सीकर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोकुलपुरा में प्रधानाचार्य सुलेखा स्वामी व सरपंच इमू देवी की मौजूदगी में शनिवार को शिक्षा पर आधारित सजगता व जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर भाषण व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। वक्ताओं ने बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूकता की आवश्यकता जताई।