पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर. एटीएम के जरिए खाते में मौजूद बैलेंस से ज्यादा पैसा निकालने के कोशिश में आपको ज्यादा पैसा तो नहीं मिलेगा, लेकिन 17 रुपए की पैनल्टी जरूर आपके खाते से काट ली जाएगी। एटीएम कार्ड स्वैप कर खरीदारी करने में बैलेंस से ज्यादा पैसे के पेमेंट की कोशिश करने वालों पर भी इसी तरह 17 रुपए की पैनल्टी काटी जाएगी।
अब तक कम बैलेंस पर ज्यादा खरीद करने पर कोई शुल्क नहीं होने से ग्राहक बेफ्रिक होकर खरीद करता था। आरबीआई के निर्देश पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने जनवरी 2014 से शुल्क लागू कर दिया। सीकर सहित जिले की अन्य एसबीआई ब्रांच में 70 हजार से ज्यादा एटीएम कार्डधारक हैं जो ज्यादातर एटीएम से पैसा निकासी करते हैं। नई व्यवस्था के चलते एटीएम कार्ड धारकों को खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी रखनी होगी। या पैसा निकालने से पहले बैलेंस चेक करना होगा। इसे नजरअंदाज कर एटीएम स्क्रीन पर ज्यादा अमाउंट दर्ज किया तो पैनल्टी भरनी होगी।
उदाहरण के तौर पर एटीएम से राशि निकालने गए व्यक्ति के खाते में बैलेंस 1000 रुपए है, लेकिन उसने 1100 रुपए निकालने के लिए अमाउंट दर्ज कर दिया तो राशि तो नहीं निकलेगी खाते से 17 रुपए जरूर कट जाएंगे। इस सिलसिले में सभी बैंक प्रबंधकों को गाइड लाइन जारी कर दी गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.