- Hindi News
- पूर्व सरपंच व ग्रामसेवक नरेगा में गड़बड़ी के दोषी
पूर्व सरपंच व ग्रामसेवक नरेगा में गड़बड़ी के दोषी
सीकर. ढाणी ढहर से टिकरावाली जोहड़ तक ग्रेवल सड़क निर्माण तथा एनीकेट निर्माण धूड़ाराम खैरवा के खेत के पास नरेगा कार्यों में मस्टरोल को निर्धारित मानदंड के अनुसार चैक नहीं करने के मामले में लोकपाल वाईए खान ने पूर्व सरपंच, तत्कालीन ग्राम सेवक, ग्राम रोजगार सहायक व जेटीए के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। लोकपाल ने फैसले में मस्टरोलों का समुचित संधारण नहीं करने तथा टॉस्क समूहवार नहीं निकालने के मामले में लापरवाही व अनियमितता के लिए दो मैटों को ब्लैक लिस्टेड घोषित करने की सिफारिश की है।