पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 0 राजू ने दी थी धमकी, इसलिए उसे मारना चाहता था : सुभाष बराल सीकर जेल में कुख्यात अपराधी राजू ठेहट पर

0 राजू ने दी थी धमकी, इसलिए उसे मारना चाहता था : सुभाष बराल सीकर जेल में कुख्यात अपराधी राजू ठेहट पर हमले का मामला, आरोपी ने बताया कि 14 दिन पहले जेल में रिवॉल्वर मंगा ली, थी सुभाष को फतेहपुर...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता.सीकर.

सीकर जेल में राजू ठेहट पर गोली चलाने के लिए पूरी प्लानिंग हुई। 14 दिन पहले जेल में रिवॉल्वर और कारतूस पहुंच गए। सुभाष बराल ने इतने दिन राजू ठेहट के इंतजार में हथियार को जमीन में दबाए रखा। लगातार बैरकों की चैकिंग का दावा करने वाले जेल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस पूछताछ में बराल ने यह खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया है कि जब वह जेल पहुंचा तो राजू ठेहट ने उसे मारने की धमकी दी थी। इसलिए मैंने उसे मारने की योजना बना ली।

उद्योग नगर पुलिस के मुताबिक सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के लिए उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रिवॉल्वर फतेहपुर इलाके के एक युवक ने जेल में पहुंचाई। सुभाष की उससे मुलाकात जेल में मिलने के लिए दिए जाने वाले समय के दौरान हुई। उसने डीडवाना क्षेत्र की गैंग से संपर्क कर हथियार का इंतजाम किया। पुलिस का कहना है कि रिवॉल्वर जेल में फेंकी गई, जिसकी पूरी प्लानिंग थी। इसके बाद उसे जमीन में दबा दी। सामने आया है कि कुछ महीने पहले सुभाष सीकर शहर में फायरिंग के मामले में जेल पहुंचा तो राजू ठेहट ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि सुभाष ने उस वक्त फायरिंग ओमप्रकाश ठेहट को निशाना बनाकर की थी जो राजू का भाई है। इसके बाद राजू जयपुर जेल में शिफ्ट हो गया, लेकिन वह धमकी का बदला लेने की फिराक में था। पिस्तौल मंगवाने के बाद उसे राजू के सीकर जेल में पेशी पर आने का इंतजार था। 23 जनवरी को सीकर जेल में राजू ठेहट के आने के बाद वह गोली चलाने का मौका ढूंढऩे लगा। रविवार को सुबह जैसे ही राजू बैरक से बाहर आया तो उसने गोली मार दी।