- Hindi News
- हरियाणा से जोधपुर जा रही 15 लाख की अवैध शराब पकड़ीआबकारी टीम ने की गोकुलपुरा बाइपास पर कार्रवाई, दो
हरियाणा से जोधपुर जा रही 15 लाख की अवैध शराब पकड़ीआबकारी टीम ने की गोकुलपुरा बाइपास पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
सीकर. आबकारी टीम ने रविवार दोपहर हरियाणा से जोधुपर जा रही अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक में करीब 15 लाख रुपए की शराब भरी हुई थी। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी जोधुपर के रहने वाले हैं। आबकारी सीआई लक्ष्मीनारायण देवंदा ने बताया कि हरियाणा से तस्करी की शराब आने की सूचना पर रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गोकुलपुरा बाइपास पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान मुखबीर के बताए गए कंटेनर को रोका गया तो उसमें से दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे। दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें करीब पांच सौ कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के मिले। दोनों आरोपियों जोधपुर निवासी मिथिलेश शर्मा व मामराज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गई शराब की कीमत प्रारंभिक तौर पर 15 लाख रुपए मानी गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके पूरे गिरोह के बारे में तहकीकात की जा रही है।