- Hindi News
- कलेक्ट्रेट में लीकेज की अधिकारियों ने ली जानकारी
कलेक्ट्रेट में लीकेज की अधिकारियों ने ली जानकारी
सीकर. कलेक्ट्रेट परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के सामने लीकेज पाइप लाइन की जानकारी के लिए सोमवार को जलदाय विभाग के एसई अनुराग प्रसाद सक्सेना ने जायजा लिया। सक्सेना ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में पेयजल लाइनों की देखरेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। कलेक्टर के निर्देश पर जलदाय विभाग ने एक बार परिसर की सभी पाइप लाइन ठीक करवा दी है। नए लीकेज को ठीक करवाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। इसके बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।