- Hindi News
- एटीएम चोरों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाशधोद रोड से एटीएम उठाकर ले जाने का मामला, पुलिस को लगे
एटीएम चोरों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाशधोद रोड से एटीएम उठाकर ले जाने का मामला, पुलिस को लगे अहम सुराग
सीकर. शहर में धोद रोड से 22 लाख रुपए से भरा एटीएम पार करने के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि इस मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्धों की कॉल डिटेल व कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तहकीकात कर रही है। कई होटलों के बाहर लगे सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कई शक के दायरे में हैं। उल्लेखनीय है कि धोद रोड स्थित एसबीआई के एटीएम को शुक्रवार रात चोर उठा कर ले गए थे। एटीएम में 22 लाख रुपए भरे हुए थे।