पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में चोरी, विरोध में जामजाटिया बाजार में हुई वारदात, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

शहर में चोरी, विरोध में जामजाटिया बाजार में हुई वारदात, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. शहर के जाटिया बाजार स्थित एक किराणा व जनरल स्टोर से रविवार रात डेढ़ लाख रुपए पार कर लिए। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने रोड जाम कर दिया। लगातार बढ़ चोरियों को लेकर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक जाटिया बाजार में राजस्थान होटल के नीचे रमेश कुमार पुत्र भगवानदास सिंधी की दुकान है। रविवार शाम वह दुकान को ताला लगाकर घर चला गया। सोमवार सुबह आया तो साइड के छोटे गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो थैले में रखे डेढ़ लाख रुपए गायब मिले। घटना का पता चलते ही दर्जनों व्यापारी मौके पर इकट्ठे हो गए और जाम लगा दिया। एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। पुलिस ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इस संबंध में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
चार युवकों से कोतवाली में पूछताछ
पुलिस इस मामले में दुकान पर काम करने वालों सहित चार संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने भी लेकर गई। हालांकि अभी तक इस वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है।