- Hindi News
- गेहूं छुपाने वाले डीलर का लाइसेंस सस्पेंड
गेहूं छुपाने वाले डीलर का लाइसेंस सस्पेंड
सीकर. खाद्य सुरक्षा का गेहूं वितरण नहीं करने और छिपाकर रखने के मामले में सोमवार को डूंगा की नांगल के डीलर अलीम खान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। भारी मात्रा में रियायती दर का अनाज छिपाकर रखने वाले डीलर का सोमवार को भी रिकॉर्ड तलब नहीं हो सका, जबकि कार्रवाई शनिवार को की गई थी। डीएसओ जयसिंह शेखावत ने बताया कि रिकॉर्ड पेश करने के लिए प्रवर्तन निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। रिकॉर्ड जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को पुलिस व रसद विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए गांव न्यौराणा के साथ लगती ढाणी बेठड़वाली के एक मकान में खाद्य सुरक्षा स्कीम की छिपाकर रखी गई अनाज से भरी 172 बोरियां बरामद की थी।