पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज की दीवारों पर पंपलेट व पोस्टर तो प्राचार्य को मिलेगा नोटिस

कॉलेज की दीवारों पर पंपलेट व पोस्टर तो प्राचार्य को मिलेगा नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर. एसके कॉलेज की दीवारें पंपलेट व पोस्टर से अटी होने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। संपत्ति विरूपण कराने के लिए कॉलेज प्राचार्य को दोषी माना गया है। सोमवार को साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर एसएस सोहता ने नगर परिषद आयुक्त राजेंद्र जोशी को कॉलेज प्राचार्य को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य को पोस्टर व पंपलेट नहीं चिपके, इसकी हिदायत दी गई थी।

कॉलेज की दीवार पर पंपलेट व पोस्टर चिपकाने के लिए एनआईटी संस्था को रुपए वसूली का नोटिस देकर वसूली के निर्देश दिए। सीकर शहर में रात में सफाई की शुरुआत एक फरवरी से होगी। सफाईकर्मियों की कमी दूर करने के लिए संविदा पर भी नियुक्ति होगी। बैठक में कलेक्टर ने नाराजगी जताई कि सड़कों की सफाई के लिए मिले नए रोलर का कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने शहर की सड़कों पर मलबा फैलाने वालों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम कुंजमोहन शर्मा, एसडीएम अनिल महला व एसीएम अनुपम कायल आदि मौजूद थे।